रेल पुलिस की कार्रवाई : हथियार समेत अपराधी व शराब संग कारोबारी समेत दो पॉकेटमार गिरफ्तार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर चुनाव आयोग और वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर रेल पुलिस के जांच टीम द्वारा विशेष जाँच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत 11 जिलों के रेल थानों के माध्यम से तलाशी सह सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. रेल एसपी अशोक कुमार  सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष एस-ड्राइव अभियान के तहत तलाशी-जांच के दौरान मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सिवान  और दरभंगा में चार अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध आग्नेयास्त्र बरामद कर  लिया. वही देशी/विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर समेत एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. शराब बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह ने किया हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल रेलवे स्टेशन पर गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट करने के उद्देश्य से घूम रहे दो अपराधियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. रक्सौल रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढला के पास ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रक्सौल के नागा रोड शिवपुरी वार्ड नंबर 22 निवासी कपिल कुमार तिवारी के पुत्र मनीष तिवारी और उसी मोहल्ला के दीपक कुमार सर्राफ के पुत्र संजीव कुमार सोनी के रूप में की गई है. तलाशी के दौरान उनके पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल, 7.65 का एक लोड कारतूस और केएफ अंकित 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए बाइक बीआर 05 वी8859 जप्त कर लिया गया. रेल पुलिस अपराधियों से विस्तृत जानकारी जुटा कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है.

इधर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सरैया के बसन्तपुरपट्टी ग्राम निवासी अनिल कुमार को ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही जिले के सिवाईपट्टी थानांतर्गत रामपुर रतन गांव निवासी महेश महतो को चोरी के एक मोबाइल और ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों शातिर पॉकेटमार व झपटमार गिरोह के सदस्य बताये जाते हैं.
जयनगर नेपाली स्टेशन से 60 वर्षीय एक महिला तस्कर को 300 एमएल के 18 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार महिला तस्कर के अनुसार वह शराब तस्करी धंधे से लम्बे समय से जुडी है.
सिवान रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर लावारिस स्थिति में रखे 750 एमएल के 12 बोतल इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की शराब बरामद की गयी है. इस सम्बंध में उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है.
वहीं दरभंगा रेल पुलिस द्वारा स्टेशन से स्टर्लिंग रिज़र्व ब्रांड की 750 एमएल की एक शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading