MUZAFFARPUR और VAISHALI से 13 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन परचा

 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : गुरुवार 18 अप्रैल को 15 मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से नामांकन के आखिरी दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का परचा दाखिल किया. वहीं 16 वैशाली संसदीय क्षेत्र से कुल 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. 15 मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारत निर्माण पार्टी के शिव बिहारी सिंघानिया, वोटर्स पार्टी इंटरनैशनल के सुखदेव प्रसाद, बहुजन महा पार्टी के मो. ग़ुलाम मुर्तज़ा, जन अधिकार पार्टी की नई दिल्ली निवासी डॉ. रेनू खाड़ी, बिहार लोक निर्माण दल के शिव शक्ति मोनू  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के एहतेशामुल हसन रहमानी, जय प्रकाश जनता दल के विजय कुमार चौधरी,  स्वतंत्र प्रत्याशी मो. हबीब हुसैन और अजय कुमार ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया.

 

वहीं 16 वैशाली संसदीय क्षेत्र से विश्वनाथ प्रसाद, सुरेश कुमार गुप्ता और जीतेन्द्र प्रसाद ने नामांकन परचा भरा. वैशाली लोकसभा क्षेत्र से आज नामांकन परचा दाखिल करने वाले सभी तीन प्रत्याशी निर्दलीय हैं. इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने की.

इस मौके पर जन अधिकार पार्टी की महिला उम्मीदवार डॉ. रेनू खाड़ी ने मीडिया से कहा की शिक्षा, देश की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वो चुनावी मैदान में उतरी हैं और जनता द्वारा चुने जाने उपरांत वो युवा वर्ग के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं. युवाओं को तकनीकी शिक्षा में पारंगत कर उन्हें स्वरोज़गार से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य होगा जिससे बेरोजगारी की समस्या में कमी आये. उन्होंने मुजफ्फरपुर के लीची और लाह उद्योग को बढ़ावा देते हुए इसकी मदद से देश-विदेश में पहचान बनाने की बात कही.

 

एहतेशामुल हसन ने शिक्षा की बदहाल व्यवस्था और बेरोज़गारी की समस्या को दूर करने की बात कही. उन्होंने कहा की जनता को रोजगार जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जीतने के बाद जनता के मौलिक अधिकारों को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे.
मो. हबीब ने भी भ्रष्टाचार और महंगाई को ख़त्म करने की बात कही. सुखदेव प्रसाद, शिव बिहारी सिंघानिया, मो. ग़ुलाम मुर्तज़ा ने बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने और जनता को उनके मौलिक अधिकारों को दिलाने की बात कही. अजय कुमार, शिव शक्ति मोनू, विजय कुमार चौधरी ने शहर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था को सुढृढ़ करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता बताया.

वैशाली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कुमार गुप्ता ने वैशाली का चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई बताते हुए धर्म की जीत होने की बात कही. ज्ञान की धरती वैशाली को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और प्राकृतिक धरोहरों को संजोने और सहेजने की बात कही. विश्वनाथ प्रसाद और जीतेन्द्र प्रसाद ने भी शिक्षा, रोजगार को प्राथमिकता बताया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading