VAISHALI संसदीय क्षेत्र से अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने दर्ज किया नामांकन

 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मंगलवार 23 अप्रैल को 16 वैशाली संसदीय क्षेत्र से नामांकन के आखिरी दिन सर्वाधिक कुल 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का परचा दाखिल किया. इसके साथ ही वैशाली लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई जिन्होंने कुल 62 सेटों में परचा दाखिल किया है. 36 उम्मीदवारों में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के तीन उम्मीदवार, 13 निर्दलीय उम्मीदवार और 20 निबंधित विभिन्न राजनितिक दल के उम्मीदवार शामिल हैं, जो चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने और जनता का विश्वास हासिल करते हुए ज्ञान की धरती वैशाली का प्रतिनिधित्व करने का जज्बा रखते हैं. वैशाली लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में 08 महिलाओं ने जीत की दावेदारी जताते हुए नामांकन किया है तो वहीं 28 पुरुष उम्मीदवारों ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने हेतु नामांकन दर्ज किया है.

 

16 वैशाली संसदीय क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा भरा है उनमें रॉबिन कुमार (भारत प्रभार पार्टी), बाबा सतीश मिश्रा (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), मुकेश राम (राष्ट्रवादी जनता पार्टी), मोहन राय (गजपा), बालक नाथ सहनी (राष्ट्रीय गणतंत्र पार्टी),  देवेश प्रसाद कुशवाहा (समग्र उत्थान पार्टी), रेनू देवी (बहुजन मुक्ति पार्टी), शशि भूषण (भारत पंचायत पार्टी), के साथ ही सात निर्दलीय/स्वतंत्र प्रत्याशी सुधा रानी, आभा रानी, लाल कुमार राकेश, पलटू राम, वीणा देवी, पंकज कुमार, अरविन्द कुमार शामिल हैं.
लगभग सभी प्रत्याशियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और विकास को अपनी मुख्य प्राथमिकताएं बताई, वहीं लालजी राकेश ने धारा 370 हटाने और राम मंदिर को अपना मुख्य प्राथमिकता बताया.
इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा की 16 वैशाली लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने की आज 23 अप्रैल तक नामांकन करने की अंतिम तिथि थी. कल 24 अप्रैल को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी, उम्मीदवारों द्वारा 26 अप्रैल तक नामांकन वापस ले सकते हैं, इसके साथ ही प्रत्याशियों को औपबंधिक चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया जायेगा. वहीं 12 मई 2019 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जायेगा और 23 मई को मतगतना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भ्रामक सन्देश के बारे में जानकारी देते हुए कहा की मतदान के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन सूची में किसी मतदाता का नाम नहीं है और वोटर कार्ड है, ऐसी स्थिति में मतदाता किसी भी स्थिति में मतदान नहीं कर सकता. नामांकन के अंतिम तिथि तक किसी भी मतदाता ने प्रपत्र 6 भरकर जमा कर दिया है तो निश्चित ही उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ चूका होगा और वोटर लिस्ट की अंतिम सूची में सप्लिमेंटरी इलेक्टोरल रोल निकलेगा, जिसका मुद्रण कर सम्बंधित राजनैतिक दलों को इसकी एक प्रति उपलब्ध कराइ जाएगी. उन्होंने कहा की निर्वाचन सूची में मतदाता का नाम है किसी अन्य ने वोट दे दिया तो ऐसी परिस्थिति में टेन्डर्ड वोट के प्रावधान के अनुसार मतदाता वोट कर सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.