लोस चुनाव 2019: तीसरे चरण में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, 10 बजे तक हुई 13.58 प्रतिशत वोटिंग

तीसरे चरण के लिए बिहार में जिन पांचों सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर कुल 82 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार की पांच सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से ही सभी डाले जा रहे हैं। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। जिन पांचों सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर कुल 82 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों में 88.31 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

10 बजे तक की अपडेट अनुसार राज्य में 13.58 प्रतिशत मतदान हुई है

सुपौल में 11.50 प्रतिशत मतदान, मधेपुरा में 14 प्रतिशत मतदान, अररिया में 14.60 प्रतिशत मतदान, झंझारपुर में 15.47 प्रतिशत मतदान, खगड़िया में 12 प्रतिशत मतदान

तीसरे चरण के चुनाव में बिहार में 88.31 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 46 लाख 22 हजार 718 और महिला मतदाता की संख्या 42 लाख 8 हजार 986 है। मतदाताओं में 252 थर्ड जेंडर के लोग भी शामिल हैं। झंझारपुर में 17, सुपौल में 20, खगड़िया में 20, अररिया में 12 और मधेपुरा में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इन सभी क्षेत्रों की 9, 076 पोलिंग बूथों पर मत डाले जा रहे हैं. मतदान सुचारू रूप से हो इसके लिए कुल 58, 700 मतदानकर्मी प्रतिनियुक्त की गई है. चुनाव से संबंधित शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0612 2215978 पर कॉल करें या 0612 2215611 पर फैक्स करें. वोटर लिस्ट में नाम खोजने या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग ने 1950 नंबर जारी किया है. इस पर डायल कर बूथ की जानकारी ली जा सकती है.

तीसरे चरण के मतदान के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सहरसा, पूर्णिया में हेलीकाप्टर, पटना में एयर एम्बुलेन्स के साथ साथ घुड़सवार, नाव से गश्ती समेत हर जगह CPMF के जवान और जिला पुलिस बल के जवान की तैनाती की गई है

बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में देश में 16 राज्यों में 117 सीटों पर मतदान डाला जाएगा। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत चार और दूसरे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading