
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : समाहरणालय सभाकक्ष में मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित सभी 22 अभ्यर्थियों के साथ बैठक की गई. बैठक में निर्वाचन व्यय से संबंधित विस्तृत जानकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल द्वारा दिया गया.

उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में चुनावी व्यय के संबंध में सभी तकनीकी बातों को विस्तारपूर्वक बताया. वहीं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक चैनलों, सोशल मीडिया, सिनेमा हॉलों, केबल टीवी इत्यादि में किसी भी तरह के राजनैतिक विज्ञापनों का प्रसारण करवाने से पूर्व एमसीएमसी से कंटेंट का अनुमोदन करना अनिवार्य होगा.

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार ने सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. आदर्श आचार संहिता की जानकारी कोषांग के नोडल पदाधिकारी महमूद आलम द्वारा मुहैया कराई गई. बैठक में सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और निर्वाची पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र उपस्थित थे.
