रेल पुलिस की कार्रवाई : समस्तीपुर में शराब बरामद तो मुजफ्फरपुर में दो शराबी धराये, बेतिया में नशाखुरानी मामले में दोषी को मिली 8 वर्ष की सजा

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर चलाये जा रही मुहिम और पिछले दस वर्षों के चार्जशीटेड अपराधियों की सूची के सत्यापन करने की पहल अब रंग लाने लगी है.

रेल पुलिस अधीक्षक के निदेश पर मुजफ्फरपुर रेल जिलान्तर्गत सभी 11 रेल जिलों के नशाखुरानी मामलों में रेल पुलिस द्वारा न्यायालयों को उपलब्ध कराये जा रहे पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर स्पीडी ट्रायल के तहत न्यायालय द्वारा मामलों में दोषियों को सजा सुनाई जा रही है. ताजा मामला सुगौली रेल थाना का हैं जहाँ बेतिया न्यायालय ने आज मंगलवार को जहरखुरानी के एक मामले में दोषी पाते हुये पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी के धरपा थानान्तर्गत पिपरा निवासी ध्रुव साह के पुत्र सोनू कुमार को सजा सुनाई है. बेतिया न्यायालय ने अभियुक्त सोनू कुमार को सुगौली थाना में 27 सितम्बर 2018 को जहरखुरानी के मामले में दर्ज कांड संख्या 51/18 मामलें में दोषी पाते हुये 8 वर्ष की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माने की राशि जमा न करने की दिशा में सजा की अवधि बढ़ सकती है.

मंगलवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीआरपी ने जांच के दौरान दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों शराबियों में वैशाली जिले के महुआ थानान्तर्गत महुआ सिंघाराई निवासी दीपक कुमार और सीतामढी के रून्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के हजपुरवा निवासी रामलखन शर्मा शामिल है. जीआरपी प्रभारी अच्छेलाल यादव ने बताया की जंक्शन पर रूटीन जांच के दौरान प्लेटफॉर्म से इन दोनों शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जाँच में इनके शराब पीने की पुष्टि हुई है. बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर के नेतृत्व में पुअनि जयश्री प्रसाद, सिपाही रजनीश चौधरी और विजय कुमार शर्मा द्वारा सेक्शनवार जाँज के दौरान 15910 डाउन अवध असम ट्रेन के ए-1 बोगी के सीट संख्या 37 के नीचे दो बैग में रखे 750 एमएल के कैसिनो प्राईड ब्रांड के 37 बोतल बरामद किया गया. इस मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी जगदेव को गिरफ्तार कर बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

वहीं 13106 बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में रखे 8 पीजम ब्रांड के 180 एमएम के 132 पीस टेट्रा पैक अवैध विदेशी शराब बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading