MUZAFFARPUR : बेला स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया बवाल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के फेज 2 स्थित एक सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी करने के दौरान देर रात एक मजदूर की मौत हो गई. फैक्ट्री में मजदूर की मौत होने की सूचना परिजनों को हैदराबाद से फोन द्वारा दी गई. सूचना मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुँचे और पुत्र का शव देख कर जमकर बवाल काटा. स्थानीय थाना के हस्तक्षेप पर आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया जा सका.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेला औद्योगिक क्षेत्र के अम्बा मेटल्स प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री में कार्यरत बेला थाना क्षेत्रान्तर्गत बेला छपरा सावजी निवासी ओमप्रकाश नामक एक मजदूर की मशीन में फंसकर मौत हो गई. मृतक के पिता मनोहर साह ने बताया कि उनका पुत्र गत एक महीने पहले से ही सोयाबीन फैक्ट्री में काम पकड़ा था और नाईट ड्यूटी करता था.

मृतक के पिता मनोहर साह ने बताया की उनका पुत्र बेला औद्योगिक क्षेत्र के अम्बा मेटल्स प्राईवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में पिछले एक महीने से नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था. रोज की भांति सोमवार शाम को भी काम पर फैक्ट्री में गया. बीती रात उन्होंने खुद अपने बेटे को फैक्ट्री के बाहर बुलाकर खाने का टिफिन दिया था. मृतक के पिता ने भावुक होकर बताया कि उन्हें क्या पता था कि यह उनकी बेटे से आखिरी मुलाकात है. आज सुबह उसके मौ’त की खबर मिली. सुबह हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय से उन्हें फोन पर पुत्र के मशीन में फंसकर मौ’त हो जाने की जानकारी मिली.

आनन फानन में स्थानीय लोगों के साथ फैक्ट्री पहुंचे तो उसका क्षत-विक्षत शव पाया. शव को देखते परिजन समेत स्थानीय लोग काफी उग्र हो गए और जमकर बवाल काटा. सूचना पाकर मिठनपुरा पुलिस भी मौके पर पहुँच गई. इस बीच फैक्ट्री के अन्य कर्मी मौका देखकर फरार हो गये.

सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझा कर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रूपए की सहायता राशि मुहैया कराई गई और पीडित परिवार को 5 लाख रुपए का चेक भी जल्द सौंपने की बात कही गई है. इस बाबत बेला थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading