नेपाल मे फिर आया भूकंप

पड़ोसी देश नेपाल समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक दो झटके महसूस किए गए है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी और इसका केंद्र नेपाल का धादिंग जिले का नौबत बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप के कारण अबतक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक पहला झटका  सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर नेपाल और उसके सटे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.2 थी। वहीं इसके बाद 6 बजकर 40 मिनट पर दूसरा झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। हालांकिभूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था और इसका केंद्र लामजुंग था। इस भूकंप के कारण नेपाल के 32 जिले पूरी तरह से तबाह हो गए थे और करीब 9 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। साथ ही 20 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। यह भूकंप के झटके चीन, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading