बॉलीवुड के सितारे एक्टिंग के अलावा अपने अलग अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ स्टार अपने लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में होते हैं तो कुछ महंगे घर और कार के कारण चर्चा में रहते है। क्या आपको पता कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी स्टार है जो न केवल आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हैं
चलिए आज हम जानते है उन बॉलीवुड सितारों को जिनके पास नाम और पैसा तो है लेकिन वे एक दम सस्ती कार में चलना पसंद करते हैं…

अनिल कपूर
अनिल कपूर बॉलीवुड के अमीर सितारों में से एक हैं। उनके पास 2 करोड़ की कीमत वाली मर्सेडीज एस क्लास, 1.6 करोड़ की कीमत वाली ऑडी ए 8 और लैम्बोर्गिनी जैसी कई शानदार कारें हैं। फिर भी अनिल कपूर 12 लाख की टाटा सफारी से घूमना पसंद करते हैं।

जैकी श्रॉफ
दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी ज्यादा मंहगी कार का शौक नहीं रखते हैं। जैकी श्रॉफ टोयोटा इनोवा की सवारी करना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी इस कार की कीमत 12 से 20 लाख के बीच है।

गुल पनाग
‘डोर’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के पास भी सस्ती कार है। वह महिंद्रा की स्कार्पियो में घूमना पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी इस कार को बहुत ही शानदार तरीके से मॉडिफाई भी किया हुआ है।

नाना पाटेकर
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर तो बिल्कुल आम आदमी की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह उस कार की सवारी पसंद करते हैं जिसका निर्माण भारत में काफी पहले ही बंद हो चुका है। नाना पाटेकर महिंद्रा मेजर कार से चलना पसंद करते हैं।

दिशा पटानी
‘बागी 2’ की हीरोइन और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी महंगी कार में नहीं घूमती हैं। दिशा के पास चेवरोलेट क्रूज है। अक्सर उन्हें उस कार में घूमते हुए देखा जा चुका है। चेवरोलेट क्रूज़ की कीमत 8 लाख से 12 लाख के करीब है।

जॉन अब्राहम
फिल्म ‘धूम’ से दर्शकों और अपने फैंस का बीच बाइकों का फीवर चढ़ाने वाले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के पास निसान जिटीआर होने के साथ कई मंहगी कार और बाइके हैं। फिर भी जॉन अब्राहम मारुति की मॉडिफाइड जिप्सी में घूमना पसंद करते हैं। उनकी इस जिप्सी की कीमत महज 5 लाख रुपए है।