इंडिगो में पायलट ने एयर होस्टेस के साथ की छेड़छाड़

अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में पायलट द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फ्लाइट में ड्यूटी पर तैनात एक एयर होस्टेस ने पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। होस्टेस ने आरोप लगाया कि अमृतसर से टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद पायलट ने उसे कॉकपिट में बुलाया।
कॉकपिट में बुलाने के बाद पायलट ने उसके साथ बदतमीजी की।

उसे जबर्दस्ती टच किया और सेल्फी लेने की कोशिश की। फ्लाइट के दिल्ली लैंड करने के बाद एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी पायलट के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयर होस्टेस ने शिकायत में कहा है कि पायलट कॉकपिट में उनके साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसका विरोध करते हुए उसने पायलट के गाल पर तमाचा भी जड़ दिया। वो किसी तरह कॉकपिट से बाहर निकलने में कामयाब हो गई और यात्रियों के आसपास ही रही।

इस घटना के बाद वो कॉकपिट में नहीं गई। यह बात उसने फ्लाइट की अन्य एयरहोस्टेस को भी बताई। पुलिस अभी आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद ही पायलट के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading