‘जिन्ना’ वाले बयान पर सिन्हा की सफाई, कहा-” मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी”

कांग्रेस को मो. अली जिन्ना की पार्टी बताने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर आज सफाई दी। बयान पर मचे सियासी हंगामे के बाद सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था मौलाना आजाद, लेकिन मेरे मुंह से मो. अली जिन्ना निकल गया। कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह दिया था कि भारत की आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान है।

ये था बयान –

“कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मो अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है। भारत की आजादी और विकास में इन सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। और एक बार आ गया हूं, पहली और शायद आखिरी बार, अब जाने का सवाल नहीं है।

उनके इसी बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया था और भाजपा को कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया। इसे लेकर कांग्रेस को अपनी तरफ से सफाई भी देनी पड़ी। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए भाजपा को ही सफाई देने को कहा।

आज पी चिदंबरम ने कहा, उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा था। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे। मैं पार्टी के हर सदस्य के बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता। सिर्फ पार्टी के आधिकारिक स्टैंड पर ही कुछ बोल सकता हूं।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading