एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन बनाया नया रिकॉर्ड

मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में पहले दिन कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस आंकड़े से फिल्म को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया के अधिकारी भी हतप्रभ हैं।

फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म ने इस आंकड़े को भी शुक्रवार को ही पार कर लिया। सिर्फ 2,845 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने अपने शोज के चलते ये कारोबार किया। तमाम सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म के पहले शो सुबह चार बजे से शुरू हुए जो रात दो से तीन बजे तक चलते रहे।

avengers endgame

 

लगातार चौबीस घंटे के शोज का भी एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिकॉर्ड बनाया है। डिज्नी इंडिया से मिले आकंड़ों के मुताबिक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन कुल 63 करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन भारत में किया। थिएटर्स का खर्च निकालने के बाद फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ 10 लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को पूरी दुनिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

साल 2008 में फिल्म आयरनमैन से शुरू हुई एवेंजर्स की ये कहानी सीरीज की 22वीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में अपने मुकाम पर पहुंची है। एवेंजर्स एंडगेम इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसमें अब तक पर्दे पर दिखे सारे एवेंजर्स एक साथ पर्दे पर आए हैं।

avengers endgame

सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में खलनायक थानोस ने दुनिया की आधी आबादी के साथ-साथ तमाम एवेंजर्स को भी धूल में बदल दिया था। एवेंजर्स एंडगेम में एंटमैन की एंट्री सबकुछ बदल देती है। उसके सुझाए क्वांटम फिजिक्स के फॉर्मूले पर आयरनमैन काम करता है और समय में पीछे जाकर ये एवेंजर्स एक नया कमाल कर देते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading