MUZAFFARPUR : प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में सुरक्षा की अचूक व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियाँ अंतिम चरण में

 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में सुरक्षा की अचूक व्यवस्था की है. जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को कार्यक्रम के निर्धारित समय से चार-पांच घंटे पूर्व ही दायित्व संभाल लेने को कहा है. कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की अत्यंत बारीकी से जांच की जाएगी.  बैरिकेडिंग और ड्राप गेट बन कर तैयार है, जहां जांचोपरांत ही लोगों को प्रवेश करने की अनुमति होगी. सभास्थल पर किसी भी व्यक्ति को बोतल, डंडा, झंडा आदि लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

कार्यक्रम स्थल सहित सभास्थल के प्रवेश-निकासी द्वार और आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. लगभग 25 फ़ीट गुणा 40 फ़ीट क्षेत्रफल में तैयार मंच व पंडाल का कार्य अंतिम चरण में है. एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में दिल्ली से आये बम निरोधक दस्ता टीम ने सभा स्थल और इसके आसपास झाड़ियों से लेकर ग्राउंड तक की बारीकी से जांच पड़ताल की. एसपीजी अधिकारियों द्वारा ने मॉक ड्रिल कर तैयारियों की अंतिम समीक्षा भी कर ली गई है.

सभास्थल पर अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस वाहन भी पहुँच चुके है. वायुसेना अधिकारियों द्वारा हेलीपैड और सभास्थल की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपीजी टीम में शामिल आईटी सेल द्वारा सभास्थल का मैप और डिज़ाइन तैयार कर सुरक्षा अधिकारियों और की ड्यूटी सुनिश्चित की गई. पुलिस अधिकारियों और लाठी पार्टी की तैनाती के साथ ही प्रवेश द्वार पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए गए.

कार्यक्रम स्थल के इलाके में सभी प्रकार के वाहनों के खड़े करने पर रोक रहेगी. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दिन उस मार्ग में सभी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी और रेवा रोड की सभी मार्गें डायवर्ट रहेंगी. इस मामले में सभास्थल व आसपास के क्षेत्रों का मुआयना, जांच-पड़ताल करने के उपरांत अनुमण्डलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार और पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन द्वारा वाहनों का मार्ग निर्धारण कर दिया गया है. कार्यक्रम को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जायेगा इसकी तैयारी कर ली गई है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा की फुल प्रूफ प्लानिंग की गई है. भले ही प्रधानमंत्री का आगमन मुजफ्फरपुर के पताही में हो रहा है, लेकिन आसपास के जिलों में भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है. पुलिस टीम लगातार शहर में सघन चेकिंग अभियान चला रही है, वहीं जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे हैं.
रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार से ही डॉग स्क्वॉयड के साथ प्लेटफार्म, मुसाफिर खाना, सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया है. ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है. संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा को दुरुस्त रखने के लिए सादा कपड़ों में भी जवान तैनात हैं. रेल एसपी अशोक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
पीएम के आगमन के साथ ही सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी एसपीजी के हवाले की जा चुकी है. पीएम आगमन को लेकर अभी तक किसी आतंकी या नक्सली हमले की कोई पुख्ता सूचना खुफिया विभाग की तरफ से नहीं आयी है, लेकिन एहतियातन सभी तरह के एलर्ट जारी कर दिये गये हैं.  सदर थानांतर्गत पताही हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित जनसभा व रैली कार्यक्रम है. इसके मद्देनजर एसपीजी इस बार सुरक्षा से जुड़े तमाम इंतजामात की बारीकी से जांच कर रही है.
सुरक्षा के समस्त इंतजाम को अपनी देखरेख में पुख्ता कर रही है, ताकि किसी तरह की चूक की कोई गुंजाइश न बचे. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य से पुलिस के जितने जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करने के लिए मांगा गया था, उतनी पुलिस फोर्स मुहैया करा दी गयी है. पुलिस फ़ोर्स को मेटल डिटेक्टर, एंटी सबरेटाज हथियार, स्नाइपर समेत सुरक्षा से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण हथियारों से लैस कर तैनात किये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार छह से सात चरणों में सुरक्षा की व्यवस्था तैनात की जायेगी. इसमें सड़कों के किनारे बैरेकेटिंग लगाने के साथ सिपाहियों को तैनात करना. इसके बाद तमाम मुख्य, संवेदनशील और खास चिन्हित स्थानों पर कमांडो, स्पेशल फोर्स, रैफ, सीआरपीएफ समेत अन्य फोर्सो की पूरी लेयर होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading