पटना पुलिस ने देर रात एक मैरिज हॉल में छापेमारी कर 24 लोगों को किया गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]। पटना के एजी कॉलोनी स्थित न्यू दुर्गा मैरिज हॉल में देर रात छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। हॉल के भीतर जुआ और हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। एसएसपी मनु महाराज ने मैरिज हॉल से 21 लाख रुपये के साथ 24 जुआरियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार एक जुआरी के पास से एक देसी पिस्तौल के साथ एक शराब की बोतल भी बरमाद हुई है।

देर रात एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि एजी कॉलोनी के न्यू दुर्गा मैरेज हाल में जुआ खेला जा रहा है और पार्टी चल रही है। यहां कई इलाकों से जुआ के शौकीन लोग और अपराधी जुआ खेलने पहुंचे हैं, जहां लाखों की बोली लग रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी ने दलबल के साथ मैरेज हाल में छापेमारी कर 24 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा।

हिरासत में लिए गए लोगों के पास एक देसी पिस्तौल के साथ एक शराब की बोतल बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने सात चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मैरेज हाल की आड़ में जुआ खेला जा रहा था। पकड़े गए लोगों में कुछ अपराधी भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिन पर हत्या और अपहरण के कई संगीन मामले दर्ज है और इनका काफी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

 

एके 47 रायफल का मुख्य तस्कर मंजर आलम पटना से गिरफ्तार, उगलेगा राजएसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में कुख्यात अपराधी बबलू गोप भी शामिल है जो गुजरात के बिजनेसमैन सोहैल हिंगोरा की किडनैपिंग में शामिल था। इसके साथ अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुए साकेत गुप्ता हत्याकांड में शामिल मुकेश को भी पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading