फैनी चक्रवात का जिक्र करते हुए बोले प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस चक्रवात में भी राजनीति करने की भरपूर कोशिश की

पश्चिम बंगाल के तामलुक की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने फैनी चक्रवात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस चक्रवात में भी राजनीति करने की भरपूर कोशिश की है। चक्रवात के समय मैंने ममता दीदी से फोन पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने बात नहीं की।

पीएम ने कहा कि मैं इंतजार करता रहा कि शायद दीदी वापस फोन करें, लेकिन उन्होंने फोन नहीं किया। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों की चिंता में था इसलिए मैंने दोबारा फोन किया, लेकिन दीदी ने दूसरी बार भी बात नहीं की।


‘
पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा ट्रिपल टी टैक्स से परिचित है। ये ट्रिपल टी टैक्स है – तृणमूल तोलाबाजी टैक्स। कॉलेज में एडमिशन हो, टीचर की भर्ती हो या ट्रांसफर हो लोग बताते हैं कि सब जगह तृणमूल टोलाबाजी टैक्स लगता है। ममता दीदी पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा “जगाई-मथाई, सिंडिकेट और ट्रिपल टी के इस कल्चर को चुनौती देने वाला आज तक कोई नहीं था इसलिए बंगाल की परंपरा और महान संस्कृति से खिलवाड़ करने की छूट इनको मिल गई, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सामान्य जन की, गरीब की, किसान की, कामगार की, बेटियों की और युवाओं की आवाज बनकर खड़ी है।”

पीएम मोदी ने कहा ” मैं अभी ओडिशा में चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेकर आया हूं। पश्चिम बंगाल में भी जो हालात बने हैं उससे मैं भी भली-भांति परिचित हूं। हम सभी इस मुश्किल घड़ी में आप सभी के साथ हैं। केंद्र सरकार पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.