बनगांव में देसी बम फेंकने से 15 घा’यल, भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के बाद एक बार फिर हिंसा की खबरें आने लगीं। बनगांव के हिमली क्षेत्र में देसी बम फेंके जाने से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यहां भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर है।इससे पहले बैरकपुर लोकसभा सीट में एक मतदान केंद्र पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों के हमले में वह घायल हो गए हैं।

झड़प के बीच बचाव में आई पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों से भी लोगों ने धक्का मुक्की की। भाजपा का आरोप है कि एक मतदान केंद्र से उनके पोलिंग एजेंट को हटाया जा रहा था। पोलिंग एजेंट की मां भी यह आरोप लगाती दिखीं। इसकी जानकारी लगने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह मतदान केंद्र पहुंचे, जहां वह भी जवानों से उलझते दिखे। उन्होंने टीएमसी के लोगों पर वोटरों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।

भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि यहां बाहर से गुंडों को मंगाया गया। सारी रात गुंडे लोग वोटरों को धमकाते रहे। मुझे बताया गया था कि आपके पोलिंग एजेंट को बूथ के अंदर बिठा लिया गया है, लेकिन उसे बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मैं वहां पहुंचा, तो उनके लोगों ने मुझ पर हमला किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.