‘सेक्रेड गेम्स 2’ का टीजर रिलीज, फैन्स के बीच बढ़ी उत्सुत्क्ता

नेटफ्लिक्स का वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन धमाकेदार रहा था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। करीब एक महीने पहले सेक्रेड गेम्स का पोस्टर लॉन्च किया गया था। अब मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है। प्रोमो को देखने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि इस सीजन में दो और स्टार्स दिखने वाले हैं।

टीजर में सेक्रेड गेम्स के सभी मुख्य किरदारों को एक-एक कर दिखाया गया है। सबसे पहले सैफ अली खान आते हैं, फिर नवाजुद्दीन। इसके बाद जिन चेहरों ने चौंकाया वो हैं कल्कि केकलां और रणवीर शौरी। टीजर के आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आए। बता दें कि कल्कि, अनुराग कश्यप की पत्नी रह चुकी हैं। वहीं इस सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। नेटफ्लिक्स ने सीरीज को शेयर करते हुए लिखा कि ‘जल्द आ रहा है सीजन 2’।

फैंस के बीच सेक्रेड गेम्स की उत्सुकता को इससे समझा जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर महज एक घंटे में इसे करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। लेखक विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर सेक्रेड गेम्स आधारित है। पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर निर्देशित किया था। इसका निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और अनुराग की कंपनी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.