राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई के लिए इमोशनल ट्वीट किया है और साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों भाई साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच नाराजगी की खबरें आई थीं। चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर ना मिलने को लेकर तेजप्रताप नाराज बताए जा रहे थे।

तेज प्रताप ने किया इमोशनल ट्वीट मंगलवार को तेज प्रताप ने ट्वीट किया, ‘ मेरा वो हिम्मत है मेरा वो सहारा है, भाई मेरा, मुझे मेरी जान से भी प्यारा है। पीछे हटने का न भाई कभी नाम लेता है, खुश रहूं सदा मैं और मेरा परिवार सारा, इसी सोच के साथ वो हर काम को अंजाम देता है।’ इस ट्वीट के साथ तेज प्रताप ने एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों भाई नजर आ रहे हैं।’
तेज प्रताप यादव ने कहा- भाई मेरा जान से भी प्यारा, तेज प्रताप यादव अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ रविवार को चुनाव प्रचार के लिए दानापुर पहुंचे। दानापुर में पार्टी के कार्यालय का उद्धाटन होना था। लेकिन कार्यालय में लगे बैनर में अपनी तस्वीर नहीं देखकर तेज प्रताप अपना आपा खो बैठे और स्थानीय नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की।