कराटे शिक्षक ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

दानापुर : दीघा थाना क्षेत्र में पैदल जा रही साढ़े तीन साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया है. आरोप है कि कराटे शिक्षक ने बच्ची को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि मंगलवार को शाम में तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर से पैदल फुआ के घर जा रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार युवक ने बच्ची को फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं, आरोपित ने रेप किये जाने से इनकार किया है.


बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने उसे छोड़कर कर भाग गया. काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर उसकी मां व परिजनों ने उसकी फुआ के घर जाकर खोजबीन की. वहां नहीं मिलने पर परिजन उसे ढूढ़ने लगे. तलाश करते हुए परिजननों को मासूम रोते हुए मिली. रोते हुए मां व पिता से बताया कि साइकिल सवार युवक ने मेरे साथ गलत काम किया. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर दीघा पुलिस पहुंच कर पीड़ित मासूम बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने आरोपित की पहचान कर ली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading