पटना में मोदी ने कहा, जिस तरह भूत को भगाने के लिए चोटी पकड़कर उसकी पिटाई की जाती है, उसी तरह का सलूक वे आतंकवादियों के साथ करेंगे

पटना के पालीगंज में बुधवार को एनडीए की रैली में पीएम मोदी पूरी रौ में थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जनता की ओर मुखातिब होकर कहा कि भारत के खिलाफ जो भी साजिश करेगा, आंख उठाकर देखेगा, उसे नहीं छोडूंगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर मारा है और आगे भी मारेंगे।

पालीगंज में बुधवार को एनडीए की रैली में पीएम मोदी पूरी रौ में थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जनता की ओर मुखातिब होकर कहा कि भारत के खिलाफ जो भी साजिश करेगा, आंख उठाकर देखेगा, उसे नहीं छोडूंगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर मारा है और आगे भी मारेंगे। मोदी ने कहा कि जिस तरह भूत को भगाने के लिए चोटी पकड़कर उसकी पिटाई की जाती है, उसी तरह का सलूक वे आतंकवादियों के साथ करेंगे।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी पंडितों और सर्वे एजेंसियों की मानें तो एनडीए की सरकार बन रही है। मोदी प्रधानमंत्री बन रहे हैं। फिर मोदी गर्मी में सातवें चरण के चुनाव के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। उनलोगों को मैं कहता हूं कि जब मेरे साथी और गठबंधन दल के लोग गांव -गांव, गली- गली लोगों से मिल रहे हैं तो फिर वे क्यों नहीं। आखिर वे भी तो कार्यकर्ता हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में आधी आबादी की भागीदारी खूब दिखी। रैली में महिलाओं और लड़कियों की संख्या काफी थी। मोदी का भाषण सुनने के लिए पालीगंज के सुदूर गांवों से पैदल चलकर काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियां वहां पहुंची थीं। यही नहीं कई महिलाएं तो अपने नवजात शिशु को भी साथ लेकर आई थीं। पीने का पानी और खाने का सामान भी घर से लाया गया था।

उनका जोश और जुनून भी पुरुषों से अधिक दिख रहा था। नारा लगाना हो या फिर मोदी के भाषण पर ताली बजाना। सब में वे आगे थीं। खुलकर बोल भी रही थीं। रेणुका कुमारी, साधना देवी, कुमकुम देवी, नागवंती देवी सहित कई महिलाएं तो मोदी की इतनी बड़ी प्रशंसक थीं कि देश में शांति बनाए रखने, विकास को गति देने और रोजगार के लिए मोदी को जरूरी मान रही थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading