समस्तीपुर/ धारदार हथियार से अपराधियों ने की युवक की ह’त्या

जिले में एक युवक की हत्या धारदार हथियार से अपराधियों ने कर दी। घटना को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में बुधवार की देर रात अंजाम दिया गया। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब युवक सोया हुआ था। युवक की पहचान गांव के ही श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र रितेश कुमार शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। युवक की हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के अलावा परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। घटना के बाद पीडि़त युवक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, जल्द ही हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। अभी तक युवक की किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। बहरहाल, पुलिस हत्या को लेकर तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी पुलिस को इस मामले में किसी प्रकार का सुराग नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.