अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंक’वादियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन दिन में मार गिराए आठ आ’तंकी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं अनंतनाग में भी मुठभेड़ चल रही है। अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में इस ऑपरेशन को 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की सयुंक्त टीम ने चलाया हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

इनमें से एक की पहचान शौकत अहमद के तौर पर हुई है। इससे पहले गुरुवार को हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में दक्षिणी कश्मीर में छह आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को भारी कामयाबी हाथ लगी थी। इनमें एक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर खालिद भाई था, जो पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए फिदायीन हमले का मास्टर माइंड था।

मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। इसके साथ ही दो जवान शहीद हुए थे। इनमें एक हरियाणा के रोहतक के बेहलबा गांव के संदीप तथा दूसरे उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के डेरापुर गांव के रोहित कुमार यादव थे।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार देर शाम खराब मौसम के बीच सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को सोपोर के नौपोरा के नायक मोहल्ले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 सीआरपीएफ और एसओजी सोपोर द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की तलाशी भी ली गई। देर रात तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था, लेकिन आतंकियों के साथ कोई कांटैक्ट नहीं हो पाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.