
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर जिले के करजा थानान्तर्गत रेवा रोड स्थित पताही हवाईअड्डा के समीप बेखौफ अपराधियों ने सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति को गो’ली मा’र दी. दिन दहाड़े हुए वा’रदात से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ज’ख्मी व्यक्ति की पहचान रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से ज’ख्मी मैनेजर को उपचार के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि बड़ी लूट की घटना अंजाम देने के दौरान विरोध करने पर बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. हालांकि अब तक लूट की राशि का खुलासा नहीं हो सका है. बताते चलें कि बीती रात भी साहेबगंज के मनाईन पुल के समीप अपराधियों ने लूट के दौरान राकेश कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी थी जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर घटनास्थल पर करजा थाना पुलिस पहुँच मामले की जांच पड़ताल कर रही है, साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा के सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है. पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत की सूचना पर अहियापुर व ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस अस्पताल पहुँच कर श’व को अंत्यपरीक्षण हेतु एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.
