बिहार/ नींद में सो रही बच्ची से किया सामूहिक दु’ष्कर्म, श्मशान में गाड़ दिया शव

नवादा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर ले गए और फिर नींद में सो रही बच्ची दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची नींद खुलने के बाद चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। दुषकर्म के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को श्मशान में गाड़ दिया। इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ में दोनों ने संलिप्तता स्वीकारी है।

बताया गया कि आठ वर्षीया बच्ची अपने दादा के साथ गांव में ही रहती थी। मां-पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं शनिवार की आधी रात गांव के ही 40 वर्षीय गोरेलाल राजवंशी ने ग्रामीण सोनू कुमार के सहयोग से घर में सो रही बच्ची को उठाकर घर से पास ही स्थित श्मशान की ओर ले गए। वहां नींद में सो रही बच्ची से दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर शव को वहीं श्मशान में ही गाड़ दिया। रविवार सुबह बच्ची के दादा ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला।

इस बीच, भीम आर्मी के सदस्य नवीन कुमार एवं पिंटु कुमार ने गांव में जाकर छानबीन की। इस दौरान बच्ची के गायब होने में गांव के सोनू पर संदेह हुआ। सोनू से पूछताछ की गई तो उसने घटना की पूरी जानकारी देते हुए गोरेलाल की संलिप्तता बताई। सोनू की निशानदेही पर श्मशान जाकर शव को बरामद किया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपित सोनू ने स्वीकार किया है कि उसने भी दुष्कर्म किया। गोरेलाल ने उसे शराब पिलाई थी। बच्ची के माता- पिता को घटना की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading