19 साल के सूरज ने रोक-टोक से नाराज होकर मां-पिता और बहन को मार डाला

नई दिल्ली. यहां वसंत कुज के किशनगढ़ इलाके में 19 साल के सूरज ने अपने मम्मी-पापा और 16 साल की बहन की चाकू और कैंची से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सूरज नशे का आदी है, परिजन की लगातार रोकटोक और बहन की किसी अन्य युवक से दोस्ती से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस को शुरुआत से ही बेटे पर था शक

वसंतकुंज के किशनगढ़ में कॉन्ट्रैक्टर, उसकी पत्नी और बेटी के शव मिले थे। वहीं, उनका बेटा जख्मी मिला था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत से ही उनका शक बेटे की तरफ था।

पुलिस ने बताया, कॉन्ट्रेक्टर के बेटे को सिर्फ उंगलियों में मामूली चोटें आई थीं। घर का कोई सामान भी गायब नहीं हुआ था। इससे यह स्पष्ट था कि लूट के मकसद से तीनों की हत्या नहीं की गई।

बहन को दूसरे से बात करते देखकर तैश में आजाता था

पिछले कई दिनों से सूरज दिमाग में वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग चल रही थी। वह जब भी अपनी बहन को किसी लड़के से बात करते हुए देखता था तो वह आग बबूला हो जाता था। इस बात को लेकर घर में झगड़ा हो जाता था।

डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि मृतक मिथलेश कुमार (40) पत्नी सिया (42), बेटी नेहा (16) और 19 साल के बेटे के साथ किशनगढ़ इलाके में रहते थे। सुबह 5 बजे नौकरानी ने चारों को खून से लथपथ हालत में देखा और पड़ोसियों को जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। जहां पति-पत्नी और बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे का इलाज चल रहा है। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बेटे से भी पूछताछ की थी।

6 महीने पहले बेटे का अपहरण हुआ था

मृतक के साले ने बताया कि मिथलेश मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। दिल्ली में वह ठेकेदारी करता था। बदमाशों ने छह महीने पहले उनके बेटे का अपहरण भी कर लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading