
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में रमजान के मुबारक मौके पर मंगलवार 28 मई को संध्या में मुजफ्फरपुर के पुलिस लाईन केन्द्र में जिले के एसएसपी मनोज कुमार द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.
उनके साथ ही रोजा खोलने में पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय, जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के थानाध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक समेत जनप्रतिनिधि शामिल थे.

इस अवसर पर एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि रमजान एक पाक महीना है, और इस रमजान में रोजेदारों को बहुत ही उल्लास रहता है. इस अवसर पर सर्वधर्म सद्भाव की भावना लेकर लोगों को रोजा और रमजान मनाना चाहिये.

उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने कहि कि ईद बहुत नजदीक है, और ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद है, आशा है सभी शहरवासी इस पाक मुकद्दस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायेंगे.
