बिहार के कई जेलों मे एकसाथ छापेमारी

बिहार के कई जेलों में एकसाथ छापेमारी, वहीं मुज़फ़्फ़रपुर डीएम और एसपी के नेतृत्व में खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में भी यह रेड की गई है।छापेमारी के बाद से ही जेलों में हड़कंप मचा हुआ है और अफरा तफरी का माहौल हो गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार, सीवान, मोतिहारी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और लखीसराय मंडल कारा में सघन तलाशी की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला है।फिलहाल सभी कैदी वार्डों को खंगाला जा रहा है। सिवान और सारण के जेलों में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक समान बरामदगी की सूचना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.