
MUZAFFARPUR : बिहार पुलिस मुख्यालय के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के दिशा निर्देश पर जेल आईजी के आदेश पर बिहार के कई जेलों में एकसाथ छापेमारी चल रही है. वहीं मुज़फ़्फ़रपुर डीएम आलोक रंजन घोष और एसएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में भी छापेमारी चल रही है.

छापेमारी के बाद से ही जेलों में हड़कंप मचा गया है और अफरा तफरी का माहौल कायम है. मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार, सीवान, मोतिहारी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और लखीसराय मंडल कारा में सघन तलाशी की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसी खबरें मिल रही हैं कि विभिन्न जेलों में छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला है.

फिलहाल सभी कैदी वार्डों को खंगाला जा रहा है. सिवान और सारण के जेलों में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक समान बरामदगी की सूचना है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल मुलाकातियों को अंदर आने से रोक लगा दिया गया है.



शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिस को आप’त्तिजनक सामान भी मिला है।फिलहाल सभी कैदी वार्डों को खंगाला जा रहा है। सिवान और सारण के जेलों में छापेमारी के दौरान कई आप’त्तिजनक समान बरामदगी की सूचना है।