उपेंद्र कुशवाहा बोले,एनडीए एक बार फिर धोखा खाने के लिए तैयार रहे, नीतीश कुमार एनडीए-2 को ‘धोखा-2’ देंगे

रालोसपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनडीए एक बार फिर धोखा खाने के लिए तैयार रहे। नीतीश कुमार एनडीए-2 को ‘धोखा-2’ देंगे। 2013 में वह पहले ऐसा कर चुके हैं। कुशवाहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल नहीं होने के बाद उत्पन्न राजनीतिक स्थिति और बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का संदर्भ लेकर बोल रहे थे।

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जनादेश का अप’मान करते रहे हैं। एनडीए को छोडऩे के बाद उन्होंने महागठबंधन का भी साथ त्या’ग दिया था। अब फिर से एनडीए धो’खा खाने को तैयार रहे। रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सा’जिश कर लोकसभा का चुनाव जीती है। एक ष’ड्यंत्र के तहत उसने जनता के ज्व’लंत सवालों को चुनावी मुद्दा बनने नहीं दिया।

पुलवामा आ’तंकी ह’मले के बाद लगातार सीरीज में ऐसी घ’टनाएं जनता ने देखी जिसका सीधा लाभ भाजपा को हुआ। उन्होंने जदयू के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर तंज करते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने तो कुर्ता-पाजामा और मिठाई तैयार रखी थी।

संवाददाता सम्मेलन से पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में रालोसपा की हार की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार का जिम्मेदार किसी एक को नहीं ठहराया जा सकता। कोई कहे कि तेजस्वी यादव अगर इसके लिए जिम्मेदार हैं तो उपेंद्र कुशवाहा भी उसके लिए उतना ही जिम्मेदार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.