मुजफ्फरपुर . बिहार विवि के 24 काॅलेजाें में वर्ष 2016-2017 में हुए टीडीसी पार्ट-टू के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर फेल छात्राें काे पास कराने के खेल में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, टेबुलेटर बने 5 प्राेफेसरों अाैर कार्यालय सहायकाें की भूमिका पुलिस जांच में भी साफ हाे गई है।
सिटी एसपी ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक समेत 9 लाेगाें की गिर’फ्तारी का अादेश दिया है। घपले के मूल साक्ष्य टीअार शीट काे भी जब्त करने को कहा है। साथ ही उन छात्राें का बयान लेने को कहा गया है, जिन्हें पास रहते हुए फेल कर दिया गया था। फर्जीवाड़े की शिकायत पर विवि की कमेटी ने जांच की थी।
Input : Dainik Bhaskar



