पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बेतिया अरेराज मुख्य पथ में कठैया हरदिया चौक के बीच बुधवार को पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से ट’क्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर पर ही मौ’त हो गयी। वहीं बाइक पर सवार दो पुत्रों में से एक घा’यल हो गया। एक सुरक्षित है। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा पुरवारी टोला गांव का निवासी भोला अंसारी (40) बताया गया है। घटना की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए एमजेके अस्पताल भेज दिया है और घायल को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार झखरा से बेतिया अपने किसी संबंधी के यहां अपने दो पुत्रों के साथ भोला अंसारी बाइक से जा रहे थे। इसी बीच कथैया और हरदिया चौक के बीच अरेराज की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने पीछे से ठो’कर मा’र दी। जिससे भोला अंसारी की मौ’त घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक पुत्र घा’यल हो गया। वहीं दूसरा सुरक्षित है। जगदीशपुर पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृ’तक के घर में को’हराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
