मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर वार्ड 10 निवासी घनश्याम कर्ण के पुत्र एलआइसी एजेंट अमित कुमार कर्ण (35) की गो’ली मारकर बुधवार रात अ’परधियों ने ह’त्या कर दी। मिली सूचना के मुताबिक उन्हें किसी ने घर से बाहर बुलाया और फिर गोली मा’रकर अ’पराधी फरार हो गए। घटना स्थल पर ही उसकी मौ’त हो गई। घटना की सूचना पर स्थाानीय थाना की पुलिस घटनास्थअल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने श’व को कब्जे में ले पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की तहकीकात में जुट गई।

घटना के बाद एजेंट के घर में को’हराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एजेंट के घर पर जुट गई। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही ह’त्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वालों की पहचान में पुलिस जुट गई है।
