झेल नहीं पा रहे भगवान गणेश इस भीषण गर्मी को, मूर्ति से निकल रहा पसीना.!

एक ओर जहां लोग इस भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं अब भगवान श्री गणेश को भी गर्मी लग रही है. उनके पसीने छूट रहे हैं.

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां एक और आम लोग परेशना हैं, वहीं अब भगवान को भी गर्मी सता रही है. गया जिले के रामशिला पहाड़ के तलहटी में बना रामशिला ठाकुरबाड़ी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा से पसीना नीकल रहा है. मंदिर के पुजारी का दावा है कि इस भीषण गर्मी से भगवान भी परेशान हो रहें हैं. उन्हें चंदन का लेप लगाया गया है और पंखे भी लगाए गए हैं, ताकि उन्हें गर्मी ना लगे.

भीषण गर्मी से बचाने के लिए भगवान गणेश को लगाया गया है चंदन का लेप

भगवान गणेश को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर के पुजारियों ने प्रतिमा पर चंदन का लेप लगाया है, साथ ही प्रतिमा के सामने दो पंखे भी लगाए हैं और साथ ही उनके वस्त्र को भी गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

यह मंदिर भगवान राम से जुड़ा है और गया में होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में दूसरे दिन का पिंडदान यहीं किया जाता है. मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम गया में पिंडदान करने इसी जगह आए थे. इसलिए इस जगह पर रामशिला पहाड़, ठाकुरबाड़ी, राम सरोवर मौजूद है.

चौंकाने वाली घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण

दरअसल इस चौंकाने वाली घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है. इस मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा मूंगा पत्थर से बनी है और मूंगा पत्थर की प्रवृत्ति गर्म होती है, जिससे अधिक गर्मी पड़ने पर इस पत्थर से अपने आप ही पानी निकलता है. यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि पिछले कई सालों से इस मंदिर में ऐसा ही होता आ रहा है.

आपको बता दें कि इन दिनों बिहार के गया में भीषण गर्मी पड़ रही है. पारा 45 डिग्री पार कर गया है और इस तरह पड़ रही प्रचंड गर्मी में भगवान भी परेशान हैं. लोगों की आस्था जुड़ी होने के कारण लोगों का मानना है कि भगवान को गर्मी लग रही इसीलिए उन्हें पसीना आ रहा है.

यह मंदिर टेकारी महाराज गोपाल शरण ने बनवाया है. यहां पर विशाल मूंगे की मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर पूरे भारतवर्ष में अद्वितीय है. इस मंदिर में गणेश जी की सूंड दाई तरफ है, इसलिए ये सिद्धि विनायक गणेश जी के नाम से जाने जाते हैं.

Source: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading