सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में अ’पराधियों ने गो’ली मा’र कर एक युवक की ह’त्या कर दी। घटना बुधवार की देर शाम की हैं। मृ’तक की पहचान रुपौली निवासी राज नन्दन राय के पुत्र राजेश राय के रुप में की गई हैं। बताया गया है कि राजेश राय गांव स्थित अपने दरवाजे पर बैठ कर पूर्व मुखिया सह राजद नेता स्व.हरि शंकर गुप्ता के पुत्र मधु गुप्ता समेत अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। रात साढे आठ बजे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार ब’दमाशों ने मधु गुप्ता पर फा’यरिंग करनी शुरु कर दी।

मधु गुप्ता समेत अन्य लोग भाग निकले। जबकि ब’दमाशों की गो’ली से राजेश राय गंभीर रूप से घा’यल हो गया। घटना के बाद अंधरे का फायदा उठाते हुए ब’दमाश फरार हो गए। इधर, जख्मी को बेलसंड पीएचसी से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में आ’क्रोश दिख रहा हैं । मृ’तक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हा हो गया है। बताते चलें कि राजद नेता सह बेलसंड प्रखंड राजद अध्यक्ष रहे हरि शंकर गुप्ता की सात साल पूर्व गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी।
