होनेवाले पति की तस्वीर देखते ही रो’ने लगी युवती, खा लिया ज’हर

भोजपुर.  दिल्ली में रहनेवाली युवती की शादी घरवालों ने तय कर दी। छेका की रस्म भी हो गई। लेकिन तबतक युवती ने अपने होनेवाले दूल्हे को ना तो देखा था और ना ही उसकी तस्वीर देखी थी। छेका के बाद जब युवती की नजर अपने होनेवाले पति की तस्वीर पर गई तो उसे देखते ही वो रो’ने लगी। अचानक उसने अपना कमरा बंद किया और ज’हर खा लिया।

घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेयां गांव में गुरुवार की सुबह सांवले दूल्हे से शादी तय करने पर युवती ने ज’हर खा लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार भदेयां गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी युवती पहले अपने माता-पिता के साथ दिल्ली रहती थी। इधर, सात महीनों से अपने गांव आकर मां के साथ रहती थी। दिल्ली में रहने के दौरान वह एक लड़के से प्रेम करती थी। घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरे गांव के एक युवक से शादी तय कर दी।

एक दिन पहले ही छेंका की रस्म हुई थी। इसके बाद युवती ने दूल्हे का फोटो देखा। लड़का सांवला होने की बात कहते हुए वह भ’ड़क उठी और ज’हर खा लिया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दिल्ली में हैं। पिता को इसकी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.