बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं. न्यूयॉर्क में रहने के बावजूद ऋषि कपूर अक्सर भारत में हो रही गतिविधियों पर अपने विचार बेबाक तरीके से रखते हैं, साथ ही अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

हाल ही में ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा की मजेदार फोटो ट्वीट की. जिसमे एक्टर प्रेम चोपड़ा फिल्म ‘बॉबी’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. लेकिन खास बात तो यह है कि इस फोटो में प्रेम चोपड़ा बच्चे के रूप में नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने इस फोटो के जरिए एक्टर प्रेम चोपड़ा से मजाक करते हुए उन्हें याद किया है.
Bobby revisited by Prem ji. pic.twitter.com/VqIbEl5263
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 7, 2019
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड एक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें एक्टर प्रेम चोपड़ा बच्चे लग रहे हैं और उन्होंने हाथ में सिगरेट भी पकड़ी हुई है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा ‘बॉबी ने प्रेम चोपड़ा से दोबारा मुलाकात की.’

ऋषि कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो जितनी मजेदार है उससे ज्यादा मजेदार है इसपर लिखा कैप्शन. इस फोटो में एक्टर प्रेम चोपड़ा की फोटो के साथ उनका मशहूर डायलॉग भी अलग अंदाज में लिखा गया है. प्रेम चोपड़ा की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा -‘प्लेम नाम है मेला, प्लेम तोपला.’
