मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का आज सुबह नि’धन हो गया। 81 साल के अभिनेता कई दिनों से बिमार चल रहे थे। मल्टीपल ऑर्गेन खराब होने की वजह से हुआ नि’धन। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार, लेखक और मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड नहीं रहें।
गिरीश काफी लंबे समय से बी’मार चल रहें थे साथ ही काफी लंबे समय से अस्पताल में इ’लाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अं’तिम-संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता गिरीश किसी तरह के पहचान के मोहताज नहीं थे। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा नाटक, स्क्रिप्ट लिखना और निर्देशन में अपना ज्यादातर जीवन लगाया।
1978 में फिल्म भूमिका के लिए गिरीश कर्नाड को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ के लिए भी अवॉर्ड दिया गया। गिरीश कर्नाड के निधन से पूरे सिनेमा जगत और साहित्य जगत में एक शोक की लहर है। कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 में महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आई जादू का शंख थी।
