बिहार की बेटियों का शानदार फॉर्म – दिल्ली को हराकर बिहार की टीम क्वा. फाइनल में

मुजफ्फरपुर सब जूनियर नेशनल गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का शानदार फॉर्म…

कटक (ओडिशा) के बाराबती स्टेडियम में चल रही नेशनल सब-जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैम्पियनशिप के पूल-एफ के लीग मुकाबले में बिहार की बेटियों का शानदार फॉर्म जारी है.

सोमवार को बिहार की टीम ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली को 5-0 से पराजित कर दिया. इस जीत के साथ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. अब 15 जून को क्वार्टर फाइनल में बिहार का मैच होगा. बिहार टीम के कोच असगर हुसैन ने बताया कि सभी गोल दूसरे हाफ में हुए.

 

बिहार की ओर से शाबरा खातून ने 50वें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला. फिर बिहार की निभा कुमारी ने 55वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी. लक्की कुमारी ने 80वें व 85वें मिनट एवं 88वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर पहला हैट्रिक बनाया.

 

इससे पहले बिहार ने मणिपुर को 3-1 से हराकर विजय अभियान की शुरुआत की थी. बिहार की ओर से श्रुति कुमारी ने 48वें मिनट में पहला गोल किया. पल्लवी ने 51वें मिनट ने दूसरा और लक्की कुमारी ने 70वें मिनट में तीसरा गोल दागा था.

Source: हिंदुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading