MUZAFFARPUR : अंतरजिला एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह का उद्भेदन, 8 गि’रफ्तार

 

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने एटीएम के जरिए ठ’गी करने वाले बड़े गैं’ग का उ’द्भेदन कर 8 आ’रोपितों को गि’रफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस गैं’ग ने मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के एटीएम के ग्राहकों से जा’लसाजी कर 100 से ज्यादा वा’रदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये का चूना लगाया है. ये गिरोह भोले भाले लोगों को झां’सा देकर उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे.

सोमवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह एवं डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास इलाके में किराये के अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के एक कमरे में छापेमारी कर एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह का उद्भेदन किया. इस दौरान आठ अप’राधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया.

गिरोह का सर’गना जिले के सरैया का रहने वाला रौशन कुमार बताया जाता है. रौशन वर्ष 2018 में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम मामले में जे’ल जा चुका है. उसके अन्य दो साथी वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी विक्की कुमार और कुढ़नी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अभिषेक कुमार एटीएम जाल’साजी के मामले में नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड से गिर’फ्तार होकर पूर्व में भी जे’ल जा चुका है. इनके साथ ही कुढ़नी थाना क्षेत्र के मुज़फ्फरा कमतौल निवासी सोनू कुमार, वैशाली जिले बेलसर थानांतर्गत झिटकहिंयां निवासी कुंदन कुमार, मुजफ्फरपुर के पारु थानांतर्गत जगरनाथ नगवां निवासी अभिषेक कुमार, पारु के छाप निवासी अंकित कुमार, कुढ़नी थाना क्षेत्र के जामिन कमतौल निवासी सुजीत कुमार को गिर’फ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान इनके पास के अलग-अलग बैंकों के 6 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल और 17 हजार रुपये नगद ब’रामद किये गए हैं. इन के खिलाफ कुढ़नी, सरैया, पारू और वैशाली के बेलसर में कई मामले दर्ज हैं.

प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की ठ’गी करने के लिए ये ऐसे एटीएम को चुनते थे जहां गार्ड तैनात न हों. यह गिरोह लोगों का पैसा पलक झपकते ही उनके अकॉउंट से गायब कर देता था. एटीएम में पैसे निकासी को गए ग्राहकों को हड़बड़ा कर या व्यवधान पैदा कर ग्राहकों को ट्रांजेक्शन से दौरान एटीएम ख़’राब होने का विश्वास दिलाकर उसके जाने के बाद निकासी कर लेते हैं या अन्य खातों में स्थानांतरण कर देते हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है की अलग अलग दिनों में जालसाजी/धो’खाधड़ी की सैकड़ों घ’टना कर ग्राहकों का लाखों रुपया निकालने की बात स्वीकारी है.

एसएसपी ने बताया कि गिर’फ्तार युवक अपने गिरोह के बाकी साथियों के साथ खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गो को एटीएम में मदद करने के बहाने से पहले उनका एटीएम पिन पता करते हैं और फिर आसानी से उसका एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकासी या अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं. ये गिरोह भोले भाले लोगों को झां’सा देकर उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे. इसके अलावा दूसरे शहरों में भी ये लोग कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया की पुलिस छापेमारी से महज कुछ घंटो पहले ही एटीएम से किसी ग्राहक को 17 हजार का चूना इनलोगों ने लगाया था, जिसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है. एसएसपी के दिशा निर्देश पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में सदर थानाध्यक्ष मनोहर कुमार, नगर और काजीमोहम्मदपुर के पुलिस पदाधिकारी और विशेष छापेमारी दाल एवं सश’स्त्र पुलिस बल शामिल थे.

विदित हो की 7 जनवरी 2019 को भी एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह पंकज सहनी गिरोह के ‘पंकज बिजनेस मैनेजमेंट’ से जुड़े दो शा’तिरों को पानापुर इलाके के पखनाहा स्थित एक होटल के पास पुलिस ने गिर’फ्तार किया था. इनके पास से पुलिस को छि’नतई के चार एटीएम कार्ड, पि’स्टल की मै’गजीन, 7.65 बोर की दो गो’ली व दो मोबाइल ब’रामद किया गया था. गिरोह का मधुबन कांटी से लेकर पानापुर ओपी व कांटी इलाके में बड़ी गैंग सक्रिय है. इसके 55 आ’रोपित पूर्व से ही चिह्नित हैं. रमतोमहा निवासी नीतेश कुमार व कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहां खर्गी निवासी रोहित कुमार को खदेड़कर पकड़ा गया था. इससे पूर्व भी 17 नवम्बर 2018 की देर शाम नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के आठ शातिरों को नगर थाना इलाके के शुक्ला रोड में एक नर्तकी के ठि’काने से गिर’फ्तार किया था. पुलिस छा’पेमारी में तत्क्षण तीन बद’माश पकड़े गये थे जिनके पास से भारी संख्या में एटीएम कार्ड ब’रामद हुए थे. पूछताछ के आधार पर इन तीनों नें अपने 11 साथियों के नाम बताए थे जिनमें से ताबड़तोड़ छा’पेमारी कर पांच आ’रोपितों को पुलिस ने दबोच लिया था. उनके पास से भी भारी संख्या में एटीएम कार्ड और एक बोलेरो जब्त किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading