अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और माइलेज ज्यादा तो ये खबर है आपके लिए…

70 या इससे ज्यादा किलोमीटर की दूरी अगर आप हर रोज तय करते हैं और एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और माइलेज काफी ज्यादा हो। तो दोस्तों यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं 4 ऐसी ही बाइक्स जिनकी कीमत भी कम है और माइलेज में ये बाइक्स अव्वल हैं।

माइलेज और आरामदायक राइड के लिहाज से यह एक बेहतर बाइक के रूप में जानी जाती है। इसमें 102 सीसी वाला सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

Vaishali_Advt

बाइक की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है। TVS की Sport कंपनी की एंट्री लेवल और अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली बाइक है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें कई बार बदलाव भी किये हैं।

add

बाइक में 99.77 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.7 बीएचपी पावर और 7.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की शुरुआती कीमत 41 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।

north point

बजाज की CT100 के इस समय 50 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इस बाइक में सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड 99.27 सीसी का इंजन है, जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दिल्ली में इस बाइक की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है।

हीरो की HF Deluxe छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है । 97 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। इस बाइक की कीमत 40,000 से शुरू है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading