सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 165.94 अंकों की बढ़त के साथ 39950.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.90 अंकों की बढ़त के साथ 11965.60 के स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार को यस बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट और इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, एम एंड एम और टेक महिंद्रा के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, एनर्जी, मेटल, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 139.13 अंकों की बढ़त के साथ 39923.65 के स्तर पर खुला था।
