SIWAN : रेल पुलिस की कार्रवाई, 32 अर्धनिर्मित पि’स्टल व बै’रल बरामद

SIWAN : सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस के जांच टीम द्वारा विशेष जाँच व छा’पेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत 11 जिलों के रेल थानों के माध्यम से तलाशी सह सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. रेल एसपी अशोक कुमार  सिंह के निर्देश पर रेल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत मंगलवार 10 जून 2019 को सिवान रेल थानांतर्गत रेल पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर सिवान रेल थाना के पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा किये जा रहे गहन जांच के क्रम में 15909 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में लावारिस हालत में एक बोरा बरामद किया गया, जिसकी गहन जांच करने के उपरांत उसमें से कुछ पैकेट्स की बरामदगी की गई. पैकेट्स की जांच में 32 अदद अर्धनिर्मित पि’स्टल, 32 अदद पि’स्टल के बै’रल को बरामद किया गया.

इस सम्बन्ध में रेल थाना सिवान में आ’र्म्स एक्ट की धाराओं में 126/19 कांड दर्ज किया गया है. रेल डीएसपी तनवीर अहमद ने बताया की अग्रेतर अनुसंधान के क्रम में उसके वास्तविक धारक एवं परिवहन से जुड़े अन्य तथ्यों को ज्ञात किया जा रहा है, जिसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सोनपुर रेल पुलिस उपाधीक्षक तनवीर अहमद के नेतृत्व में की गई छा’पेमारी में नंदकिशोर सिंह, रेल थानाध्यक्ष, सिवान,  रेल थाना सिवान पुलिस अवर निरीक्षक शंकर राम, सहित रेल थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में तैनात रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने सिवान रेल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि बताया है. रेल एसपी ने कहा कि ट्रेनों में सक्रिय श’राब, हथि’यार व अन्य प्रति’बंधित सामग्रियों के तस्क’रों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रेल पुलिस की विशेष जांच टीम नई रणनीति के तहत काम कर रही है. दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों में जांच के दायरे को बढ़ाया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading