#MeToo अभियान पर माधुरी दीक्षित ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं फेमस लोगों का पता चल जाता है लेकिन अनजान चेहरों का क्या…

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। माधुरी दीक्षित एक मीडिया इवेंट में पहुंची जहाँ उनसे महिलाओं के यौन शो’षण के बारे में कई सवाल किए गए। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सोसाइटी की बात की।

Vaishali_Advt

उन्होंने कहा कि, केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर एक इंडस्ट्री में हमें महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की जरूरत है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें रोजाना बस-ट्रेन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी उ’त्पीड़न का शि’कार होना पड़ता है।

add

माधुरी ने कहा कि, ‘अगर आ’रोपी फेमस चेहरा होता हैं तो उसके बारे में सब जान जाते हैं, लेकिन उनका क्या जो चेहरे जाने पहचाने नहीं है और महिलाओं का उ’त्पीड़न करते हैं ? हमें महिलाओं को अच्छा माहौल देने के अलावा लोगों को शिक्षित करने की भी जरूरत है ताकि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा निडर होकर लड़ाई करे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading