
MUZAFFARPUR : बुधवार को मुज़फ़्फ़रपुर जिला उत्पाद विभाग और मुजफ्फरपुर पुलिस को श’राब बरामदगी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां और गायघाट थाना क्षेत्र में छा’पेमारी और जांच के दौरान 2 ट्रक अ’वैध श’राब की खेप को बरा’मद कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1000 कार्टन अवैध श’राब को ज़ब्त किया गया है. बोचहां में कार्रवाई के दौरान धंधेबाज सुधीर मंडल और गायघाट की कार्रवाई में मनोज राय पर बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधि’नियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जप्त ट्रक का चालक, खलासी और धंधेबाज मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए. जब्त श’राब हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश निर्मित बताई गई है. मध्य प्रदेश और हरियाणा नंबर के श’राब लदे ट्रकों को पुलिस ने जप्त किया गया हैं.

बोचहां थाना क्षेत्र के भूसाहीं में ट्रक से सात सौ कार्टून और गायघाट थाना क्षेत्र के सुबास में शीत पेय फ्रूटी की कार्टूनों के नीचे छिपाकर रखी गई तीन सौ कार्टून श’राब जब्त की गई. उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु बताया कि विगत कई दिनों से उत्पाद विभाग इसकी टोह में लगी थी. बोचहां में लगभग दस किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को पकड़ा गया है. इस दौरान ट्रक के आगे बाइक से चल रहा शराब धंधेबाज हथौड़ी निवासी सुधीर मंडल फरार हो गया.
इधर मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस की श’राब और श’राब माफिया पर करवाई बुधवार देर रात तक जारी थी. जिले के पारु थाना क्षेत्र के गरहां के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श’राब लदी एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी को ज़ब्त कर लिया. वहीं अ’वैध श’राब कारोबारी ट्रक और पिकअप छोड़कर फ़रार हो गया. वाहन के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और श’राब के धंधेबाज़ का पता लगाकर गिरफ़्तारी की कवायद में पुलिस जुट गई है. उक्त आशय की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. तीनों मामलों में धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने की पुलिस के सहयोग से छा’पेमारी की जा रही है.