बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की दरियादिली देखने को मिली उन्होंने बिहार के किसानों के हित मे आगे आये. जी हाँ उन्होंने बिहार के लगभग 2100 किसानों का लोन चु’काया है.

इस बात की जानकारी अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए सभी तक पहुचाई है. उन्होंने लिखा, ‘किये हुए वादे को पूरा किया गया है. बिहार के किसानों जिनका बकाया लोन था, उसमें से लगभग 2100 को चुना गया और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ उनकी राशि का भुगतान किया साथ ही उनमें से कुछ लोगों को जनक पर बुलाया और श्वेता तथा अभिषेक के हाथों से उन्हें यह व्यक्तिगत तौर पर दिया’

आपको जानकारी हो कि इससे पहले भी बिग बी ने लिखा था, ‘उन लोगों के लिए गिफ्ट है जो लोन नही चुका सकते हैं. वे अब बिहार राज्य से होंगे।’ हमारी जानकारी के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ ने किसानों की हित मे खड़े हुए है. पिछले भी साल उन्होंने उत्तर प्रदेश के लगभग एक हजार से ज्यादा किसानों का लोन चुका कर पुण्य के भागी बने थे.

Input : Hindustan