फिल्म ‘भारत’ में 10 साल छोटी एक्ट्रेस को सलमान की मां बनाने पर दर्शकों ने मेकर्स की काफी आलोचना की । सोनाली, सलमान से 10 साल छोटी हैं । सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री फीमेल एक्ट्रेस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है ।

अपने फैंस की आलोचना पर सोनाली कुलकर्णी ने जवाब दिया है, सोनाली ने कहा, ‘मेरा रोल मेरी पसंद है । मैं अपनी पसंद के साथ गर्व से खड़ी हूं। मैं जो भी किरदार निभाती हूं उस पर प्राउड करती हूं। मैं ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स के ऑब्जर्वेशन को टच करती हूं।’

सोनाली ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव भी शेयर किया । सोनाली ने कहा कि वह काफी नर्वस थीं क्योंकि फिल्म की कहानी उनके किरदार के आसपास ही थी । उन्होंने कहा कि सलमान अपनी लाइनों को याद रखते हैं और सेट पर टाइम से आते हैं। वह अपने काम के साथ-साथ दूसरों को सजेशन भी देते हैं। उनके साथ काम करने से पॉजिटिव फीलिंग आती हैं। ‘
‘भारत’ के कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में 167 करोड़ रुपए कमा चुकी है
