यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। यूनिसेफ यूएसएस ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा।
यूनिसेफ की ओर सेयह अवार्ड मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। तीन दिसंबर को इस समारोह का आयोजन न्यूयॉर्क में किया जाएगा

इस बात पर खुशी जताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैं यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल पर डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के साथ मुझे सम्मानित करने के लिए यूनिसेफ यूएसए की बहुत आभारी हूं। दुनिया के सभी बच्चों की ओर से उनकी शांति, स्वतंत्रता और शिक्षा का अधिकार के लिए यूनिसेफ के साथ काम करना ही मेरे लिए सब कुछ है।’
प्रियंका साल 2006 से यूनीसेफ से जुड़ी हैं।
