जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 15 जून 2019 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी रूड़की में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

रिजल्ट के बाद आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड 2019 की फाइनल आंसर-को भी जारी कर दिया है।
इस बार जेईई एडवांस्ड पेपर-1 और पेपर-2 दोनों मिलाकर कुल 1,61,319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 38,705 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से 5356 छात्राएं हैं।

कार्तिकेय गुप्ता महाराष्ट्र के बल्लारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 372 में से 346 अंक हासिल किए हैं।
वहीं छात्राओं में तेलंगाना की शबनम सहाय ने टॉप किया है। 372 में से 308 अंक पाकर शबनम ने जनरल मेरिट लिस्ट में 10वीं रैंक हासिल की है।