भोजपुरी फिल्मों में बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो बस चलाते हुए सेट पर एंट्री कर रही हैं।

मोनालिसा का ये वीडियो देख उनके फैंस हैरान हैं। यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बस पर चढ़कर एक्शन कर रही थीं। एक यूजर ने मोनालिसा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैडम कहां तक जाती है ये बस।

एक ने लिखा- अगर ऐसी बस ड्राइवर हो तो बस कभी खाली ही नहीं होगी।
वहीं एक ने लिखा- आप हमेशा कमाल करती हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। मोनालिसा एकता कपूर के सीरियल नजर की शूटिंग कर रही हैं।
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत ही जाना माना नाम हैं। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी।
