आसुस आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Asus 6Z लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को आसुस के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।Asus 6Z को पिछले महीने स्पेन में Asus ZenFone 6 के नाम से लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग Asus 6Z के नाम से हो रही है क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीकेयर नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अपील पर ट्रेडमार्क Zen को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

फोन की खासियतों की बात करें तो Asus 6Z पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी।
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 8GB रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे घूमाया जा सकता है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा।
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा।
